बिग ब्रदर की चेतावनी

नवभारतटाइम्स.कॉम
george orwells big brother warning an immortal writing on power dictatorship and freedom of expression
जॉर्ज ऑरवेल (1903-1950) ब्रिटिश लेखक, पत्रकार और राजनीतिक विचारक थे। सत्ता, तानाशाही और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर उनके लेखन ने दुनिया को गहराई से प्रभावित किया। उन्होंने विश्वविद्यालय की पढ़ाई नहीं की। Eton College से शिक्षा पूरी करने के बाद वह ब्रिटिश भारतीय पुलिस सेवा में चले गए। यही अनुभव आगे चलकर उनके लेखन की जमीन बना। 1949 में Nineteen Eighty-Four प्रकाशित हुआ। इसने दुनिया को ‘ बिग ब्रदर ’ दिया। उनकी चेतावनी ‘ Big Brother is watching you’ आज भी बेचैन करती है। लेकिन जब यह किताब प्रकाशित हुई, तब ऑरवेल लंबे समय से टीबी से जूझ रहे थे। किताब के प्रकाशन के कुछ ही महीनों बाद, महज 46 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया। लेकिन ऑरवेल की जिंदगी हमें बताती है कि महान लेखन उम्र का मोहताज नहीं होता। उन्होंने अपने समय का सच लिखने के लिए कलम उठाई थी। वही सच आगे चलकर आने वाली पीढ़ियों के लिए चेतावनी बन गया। उनकी जिंदगी छोटी थी, लेकिन उनकी आवाज आज भी हमारे समय से सवाल करती है।

रेकमेंडेड खबरें