स्कूल में मिला संचालक का शव, लगी थी गोली

नवभारत टाइम्स

पटौदी चौक के गांधीनगर में एक निजी स्कूल के संचालक शैलेंद्र कुमार का शव उनके कार्यालय में मिला। उनके सिर में गोली लगी थी और पिस्टल उनके पास पड़ी थी। पुलिस को यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। शैलेंद्र कुमार पिछले कुछ समय से अकेले रह रहे थे।

school director found shot dead suspected suicide
पटौदी चौक, गांधीनगर में शनिवार सुबह एक प्राइवेट स्कूल संचालक शैलेंद्र कुमार का शव उनके ऑफिस में संदिग्ध हालत में मिला। उनके सिर में गोली लगी थी और फर्श पर खून बिखरा था। पुलिस को यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। शैलेंद्र कुमार बिहार के रहने वाले थे और करीब 25 सालों से गांधीनगर में रह रहे थे। वह एंजेल चिल्ड्रन अकैडमी नाम के स्कूल का संचालन करते थे। उनका एक और स्कूल सरस्वती एन्क्लेव में भी था।

शनिवार सुबह जब उनके घर में रहने वाला एक किराएदार नीचे उतरा, तो उसने शैलेंद्र कुमार को ऑफिस की कुर्सी पर बेसुध पाया। उनके पैरों के पास एक पिस्टल भी पड़ी थी। घटना की सूचना मिलते ही पटौदी चौक चौकी पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि शैलेंद्र कुमार पिछले कुछ समय से अकेले रह रहे थे। करीब तीन साल पहले उनका अपनी पत्नी से विवाद हुआ था, जिसके बाद से वह अकेले ही जीवन बिता रहे थे। पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है।