NBT रिपोर्ट, प्रयागराज: UGC के नए नियमों और मौनी अमावस्या पर माघ मेले में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के अपमान के विरोध में इस्तीफा देने वाले बरेली के सिटी मैजिस्ट्रेट रहे अलंकार अग्निहोत्री ने अपने निलंबन के खिलाफ कोर्ट की शरण में जाने के संकेत दिए हैं। सोमवार को प्रयागराज पहुंचे अलंकार अग्निहोत्री ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के कुछ वकीलों से मुलाकात के बाद मीडिया से कहा कि उनकी लीगल टीम निलंबन को लेकर दिए गए नोटिस का अध्ययन कर रही है। इसके बाद ही वह अगला कदम उठाएंगे।


