Youth Threatens To Kill After Being Fired From Job Police Register Case
नौकरी से निकाला तो दे रहा जान से मारने की धमकी
नवभारत टाइम्स•
नौएडा में नौकरी से निकाले जाने के बाद एक युवक अपने पूर्व कर्मचारी को जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि आरोपी सोशल मीडिया पर भी शिकायतकर्ता पर झूठे आरोप लगा रहा है और उसे धमका रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नोएडा: नौकरी से निकाले जाने के बाद एक युवक अपने पूर्व कर्मचारी को जान से मारने की धमकी दे रहा है। दिल्ली के मालवीय नगर के रहने वाले समरजीत सिंह ने एक्सप्रेसवे पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वह सेक्टर-129 की एक कंपनी में काम करते थे। कंपनी ने विवेक गुप्ता नाम के एक कर्मचारी को किसी कारणवश नौकरी से निकाल दिया था। समरजीत सिंह का आरोप है कि विवेक गुप्ता सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ झूठे आरोप लगा रहा है और उन्हें जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।