‘अपनी ताकत को पहचान कर परीक्षा की तैयारी करें’

नवभारत टाइम्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम में छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने परीक्षा के तनाव से मुक्ति और आत्मविश्वास बढ़ाने पर जोर दिया। छात्रों को दूसरों की नकल के बजाय अपनी क्षमतानुसार तैयारी करने की सलाह दी गई। रटने की बजाय विषयों को समझने और स्वस्थ दिनचर्या अपनाने की बात कही गई।

exam pe charcha pm modi advised students to recognize your strengths showed the way to freedom from stress
फरीदाबाद के स्कूली बच्चों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ' परीक्षा पे चर्चा ' कार्यक्रम को देखा। इस कार्यक्रम का मकसद बच्चों को परीक्षा के तनाव से दूर कर आत्मविश्वास से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना था। यह कार्यक्रम सेक्टर-7 के सरकारी स्कूल में आयोजित हुआ, जिसमें देश-विदेश से छात्र, शिक्षक और अभिभावक ऑनलाइन जुड़े।

प्रधानमंत्री मोदी ने बच्चों को सलाह दी कि वे दूसरों की नकल न करें, बल्कि अपनी पढ़ाई के तरीके पर भरोसा रखें। उन्होंने कहा कि हर बच्चे की अपनी अलग काबिलियत होती है। इसलिए, अपनी ताकत को पहचानकर उसी के हिसाब से तैयारी करनी चाहिए। पीएम मोदी ने रटने की बजाय विषयों को अच्छी तरह समझने पर जोर दिया।
जिला विज्ञान विशेषज्ञ श्रीकृष्ण शर्मा ने बताया कि बच्चों पर बेवजह दबाव डालने की बजाय उन्हें सहारा देना चाहिए और एक सकारात्मक माहौल बनाना चाहिए। उन्होंने छात्रों को समय का सही इस्तेमाल करने, नियमित पढ़ाई करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी।

कार्यक्रम के दौरान, छात्रों ने प्रधानमंत्री से कई सवाल पूछे। पीएम मोदी ने बड़े ही सहज और प्रेरणादायक तरीके से उनके जवाब दिए। उन्होंने विद्यार्थियों को मोबाइल फोन और सोशल मीडिया का इस्तेमाल सोच-समझकर करने की सलाह दी।