Fraud In The Name Of Share Trading Rs 1196 Lakh And Rs 418 Lakh Fraud In Lucknow
शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर ठगे 11.96 लाख रुपये
नवभारत टाइम्स•
साइबर ठगों ने शेयर ट्रेडिंग में बड़े मुनाफे का लालच देकर रविंद्र तिवारी से 11.96 लाख रुपये ठग लिए। उन्हें एक वॉट्सऐप ग्रुप में जोड़कर निवेश की जानकारी दी गई। वहीं, आशुतोष अग्निहोत्री का जियो सिम सस्पेंड होने पर उनके यूनियन बैंक खाते से 4,18,198 रुपये निकाल लिए गए।
लखनऊ: साइबर ठगों ने दो लोगों को ठगा है। अलीगंज के रविंद्र तिवारी से ट्रेडिंग के नाम पर 11.96 लाख रुपये ठगे गए, जबकि बादशाहनगर के आशुतोष अग्निहोत्री के बैंक खाते से 4,18,198 रुपये उड़ा दिए गए। दोनों पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
अलीगंज के इंद्रानगरी में रहने वाले रविंद्र तिवारी को साइबर ठगों ने ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया। उन्हें एक वॉट्सऐप ग्रुप में जोड़ा गया, जहां निवेश की जानकारी दी गई। ठगों ने रविंद्र तिवारी से अलग-अलग बैंक खातों में कुल 11.96 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए और उन्हें ठग लिया। अलीगंज पुलिस ने रविंद्र तिवारी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।वहीं, बादशाहनगर रेलवे कॉलोनी के रहने वाले आशुतोष अग्निहोत्री का जियो कंपनी का सिम कार्ड 4 फरवरी को अचानक बंद हो गया। जब वह अपना सिम चेक करवाने गए, तो इसी दौरान उनके यूनियन बैंक खाते से 4,18,198 रुपये निकाल लिए गए। आशुतोष अग्निहोत्री की शिकायत पर महानगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।