KCC योजना में बड़े बदलाव की तैयारी

नवभारत टाइम्स

किसान क्रेडिट कार्ड योजना में बड़े बदलाव की तैयारी है। भारतीय रिजर्व बैंक ने नए दिशा-निर्देशों का मसौदा जारी किया है। इसका उद्देश्य योजना का दायरा बढ़ाना और काम करने के तरीके को आसान बनाना है। लोन की अवधि को फसल चक्र के साथ जोड़ने के लिए KCC की वैधता 6 साल तक बढ़ाने का प्रस्ताव है।

kcc scheme big changes preparation rbi released draft loan tenure can be extended up to 6 years

NBT रिपोर्ट, मुंबई : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने गुरुवार को किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) योजना के नियमों में बदलाव और उन्हें बेहतर बनाने के लिए नए दिशा-निर्देशों का एक ड्राफ्ट (मसौदा) जारी किया है। इसका मकसद योजना का दायरा बढ़ाना, काम करने के तरीके को आसान बनाना और खेती-किसानी की नई जरूरतों को पूरा करना है। इन नए नियमों पर 6 मार्च तक सुझाव मांगे गए हैं। लोन की अवधि को फसल चक्र के साथ तालमेल बिठाने के लिए, KCC की वैलिडिटी को बढ़ाकर 6 साल करने का प्रस्ताव है।