डीयू प्रोटेस्ट विवाद: पुलिस ने दर्ज किए चश्मदीदों के बयान

नवभारत टाइम्स

दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रदर्शन के दौरान यूट्यूबर से बदसलूकी का मामला गरमाया हुआ है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की है। चश्मदीदों के बयान लिए गए हैं। सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। पुलिस जल्द ही दोषियों पर कार्रवाई करेगी। यह घटना छात्रों और शिक्षकों के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई।

du protest controversy police record eyewitness statements investigation intensifies in youtuber misconduct case

n NBT रिपोर्ट, मौरिस नगर : एक यूट्यूबर से कथित बदसलूकी मामले में AISA और एबीवीपी के बीच विवाद में दर्ज क्रॉस एफआईआर के बाद पुलिस की जांच जारी है। पुलिस ने चश्मदीदों के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज, वायरल विडियो और चश्मदीदों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अफसर के मुताबिक शुक्रवार को ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) के स्टूडेंट और कुछ टीचर्स यूजीसी के समानता से जुड़े नियम लागू करने की मांग को लेकर डीयू के फैकल्टी ऑफ आर्ट्स परिसर में प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान यूट्यूबर वहां पहुंचीं और प्रदर्शनकारियों से यूजीसी नियमों को लेकर सवाल पूछने लगीं। उनका कहना है कि इस दौरान उन्हें धक्का दिया गया, मारा गया और गंभीर धमकियां दी गईं। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

इस मामले में आइसा की छात्रा ने भी दर्ज कराई। छात्रा का आरोप है कि यूट्यूबर और उनके समर्थकों ने प्रदर्शन के दौरान उनके साथ मारपीट की। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतें दर्ज कर ली हैं और मामले की जांच चल रही है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज, वायरल वीडियो और चश्मदीदों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।