डिजिटल क्रांति : हरियाणा पंजाब से आगे

नवभारत टाइम्स

हरियाणा डिजिटल क्रांति में पंजाब से आगे निकल गया है। मार्च 2025 तक हरियाणा के ग्रामीण इलाकों में 1.11 करोड़ इंटरनेट कनेक्शन होंगे, जबकि पंजाब में यह आंकड़ा 96 लाख रहेगा। पिछले दो वर्षों में हरियाणा में इंटरनेट विस्तार तेजी से बढ़ा है। यह दर्शाता है कि ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सेवाओं की मांग बढ़ रही है।

डिजिटल क्रांति : हरियाणा पंजाब से आगे
डिजिटल दौड़ में हरियाणा ने पंजाब को पछाड़ दिया है। लोकसभा में पेश की गई केंद्र सरकार की रिपोर्ट के मुताबिक, मार्च 2025 तक ग्रामीण हरियाणा में इंटरनेट कनेक्शन की संख्या 1.11 करोड़ तक पहुंच गई है, जबकि पंजाब के गांवों में यह आंकड़ा 96 लाख पर ही रुका हुआ है। पिछले दो सालों में हरियाणा के गांवों में इंटरनेट का विस्तार तेजी से हुआ है, जहां 2023 में कनेक्शन 85 लाख थे, वहीं 2024 में यह बढ़कर 99 लाख हो गए और 2025 तक 1.11 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है। यह दिखाता है कि ग्रामीण इलाकों में डिजिटल सेवाओं की मांग और पहुंच दोनों तेजी से बढ़ रही हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा के गांवों में पिछले दो वर्षों में इंटरनेट कनेक्शनों की संख्या में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। 2023 में जहां यह आंकड़ा करीब 85 लाख था, वहीं 2024 में यह बढ़कर 99 लाख हो गया। सिर्फ 2023 से 2024 के बीच ही करीब 14 लाख नए इंटरनेट सब्सक्राइबर जुड़े। यह साफ इशारा करता है कि ग्रामीण इलाकों में डिजिटल सेवाओं की मांग और पहुंच दोनों तेजी से बढ़ रही हैं।
इसके विपरीत, पंजाब के गांवों में इंटरनेट कनेक्शनों की स्थिति थोड़ी चिंताजनक है। 2023 में पंजाब में 90 लाख कनेक्शन थे, जो 2024 में बढ़कर 98 लाख हो गए। लेकिन, 2025 तक यह आंकड़ा घटकर 96 लाख रह जाने का अनुमान है, जिससे लगभग 2 लाख कनेक्शनों की गिरावट दर्ज की गई है।

पूरे देश की बात करें तो इंटरनेट कनेक्टिविटी लगातार बढ़ रही है। 2023 में देशभर में कुल 38 करोड़ इंटरनेट कनेक्शन थे, जो 2024 में बढ़कर 39 करोड़ हो गए। अब 2025 तक यह संख्या 40 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है। यह दिखाता है कि भारत डिजिटल रूप से तेजी से आगे बढ़ रहा है।