सोसायटी के वाॅट्सऐप ग्रुप पर की अभद्र टिप्पणी

नवभारत टाइम्स

गाजियाबाद के विजयनगर में सोसायटी के व्हाट्सऐप ग्रुप पर अभद्र टिप्पणी का मामला सामने आया है। दो लोगों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि सुखवीर सिंह, सौरभ शुक्ला, वीरेंद्र कौशिक, गोपाल जोशी और अज्ञात लोगों ने आपत्तिजनक संदेश भेजे। इन संदेशों में शिकायतकर्ताओं को चोर, ठग जैसे अपमानजनक शब्दों से संबोधित किया गया।

abusive comments threats and casteist remarks on societys whatsapp group case registered

n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद : विजयनगर क्षेत्र की एक सोसायटी के व्हाट्सऐप ग्रुप में दो लोगों द्वारा अभद्र भाषा, आपराधिक धमकी और जातिसूचक टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। मामले में अभिलाष कुमार पांडेय और अजीत कुमार ने पुलिस से शिकायत कर विजयनगर थाने में सुखवीर सिंह, सौरभ शुक्ला, वीरेंद्र कौशिक, गोपाल जोशी और अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। शिकायत में साउथ साइड ऑफ जीटी रोड इंडस्ट्रियल एरिया में रहने वाले अभिलाष कुमार पांडेय और अजीत कुमार ने बताया कि 29 दिसंबर 2024 से 15 जनवरी 2026 के बीच सोसायटी के व्हाट्सऐप ग्रुप में लगातार आपत्तिजनक मेसेज पोस्ट किए गए। मेसेजों के माध्यम से उन्हें चोर, ठग और अन्य अपमानजनक शब्दों से संबोधित किया गया।