NBT रिपोर्ट, नई दिल्ली : कॉमर्स एंड इंडस्ट्री मिनिस्टर पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि टैरिफ के बारे में अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद के घटनाक्रम पर भारत की नजर है। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका के साथ व्यापार समझौते के लिए जो सहमति बनी है, उसमें यह बात शामिल है कि अगर हालात बदलते हैं, तो ट्रेड डील की शर्तें भी बदली जा सकती हैं।
सुप्रीम कोर्ट से जवाबी टैरिफ की व्यवस्था खारिज कर दिए जाने के बाद अमेरिकी प्रेसिडेंट डॉनल्ड ट्रंप ने 24 फरवरी को सभी देशों पर 10% का टैरिफ सेक्शन 122 के तहत लगा दिया था, जो 150 दिनों तक लागू रहेगा। गोयल ने कहा, 'हमें नजर बनाए रखनी होगी। वैसे भी अमेरिका के साथ जो संयुक्त बयान जारी किया गया था, उसमें साफ कहा गया है कि अगर हालात बदले, तो डील की रीबैलेंसिंग होगी, जिससे दोनों पक्षों के लिए संतुलन बनाए रखा जा सके।'

