NBT रिपोर्ट : कई बैंकों में चोरी की घटनाओं को देखते हुए HDFC बैंक ने अपने लॉकर के नियमों को और कड़ा कर दिया है। अब लॉकर ओनर के लिए इसे खोलने से पहले आधार से जुड़ा बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन (अंगूठे का निशान या स्कैन) अनिवार्य कर दिया गया है। इसके अलावा 1 अप्रैल से मेट्रो शहरों में छोटे लॉकर की सालाना फीस 5,000 रुपये होगी, जो अभी 2,250 रुपये है। वहीं बड़े लॉकर की फीस 10,000 रुपये से बढ़ाकर 15,000 रुपये कर दी गई है।

