पति को जिंदा जलाने की कोशिश, गंभीर

नवभारत टाइम्स

आगरा के शाहगंज में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक महिला ने अपने पति पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसे पति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि महिला ने तलाक लिए बिना दूसरी शादी कर ली थी।

wife attempts to burn husband alive severely burnt
आगरा के शाहगंज में गुरुवार रात एक हैवानियत भरी घटना हुई। एक महिला ने अपने पति पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इस खौफनाक वारदात में पति गंभीर रूप से झुलस गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि महिला ने तलाक लिए बिना ही दूसरी शादी कर ली थी।

पुलिस के मुताबिक, रामस्वरूप कॉलोनी में रहने वाले ऑटो चालक चांद की शादी दो साल पहले आजम पाड़ा की शबनम से हुई थी। शबनम के पहले पति की मौत भी संदिग्ध हालातों में हुई थी। इस माह शबनम ने चांद को तलाक दिए बिना ही एक दूसरे शख्स से निकाह कर लिया। गुरुवार रात करीब 10 बजे चांद ऑटो लेकर घर लौट रहा था। तभी शबनम ने अपनी मां, भाई और एक अन्य साथी के साथ मिलकर उसे रोका। कहासुनी के बाद चारों ने मिलकर चांद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी और मौके से फरार हो गए।
चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े। उन्होंने किसी तरह आग बुझाई और चांद को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार, चांद करीब 80 फीसदी तक जल गया है और उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।