Controversy Over Saffron Jerseys For Hockey Teams Decision Taken For Technical Reasons At The Request Of Coaches And Players
हॉकी टीमों की केसरिया जर्सी पर विवाद
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n पीटीआई, नई दिल्ली
भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमें अगले महीने नीदरलैंड्स और बेल्जियम में FIH वर्ल्ड कप में पारंपरिक नीली जर्सी के बजाय केसरिया जर्सी पहनेंगी। इस पर विवाद शुरू होने पर हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने कहा कि यह फैसला किसी के कहने पर नहीं, बल्कि कोचों और खिलाड़ियों के अनुरोध पर तकनीकी कारणों से लिया गया।हॉकी इंडिया ने कहा कि नीली जर्सी, नीले रंग की एस्ट्रो टर्फ के साथ घुल-मिल जाती थी, जबकि अंतरराष्ट्रीय हॉकी पिचों के लिए नीला रंग ही अब मानक है। इस एक जैसे रंग की वजह से खिलाड़ियों को मैदान पर साफ देखने में दिक्कत होती थी।