सरकारी रेकॉर्ड में मृत, राशन कार्ड के लिए याचिका

नवभारतटाइम्स.कॉम
सरकारी रेकॉर्ड में मृत, राशन कार्ड के लिए याचिका
nNBT रिपोर्ट, प्रयागराज: इलाहाबाद हाई कोर्ट में एक महिला को सरकारी रेकॉर्ड में मृत दिखाते हुए राशन कार्ड रद्द कर दिया गया। जबकि महिला जीवित है और कार्ड की बहाली के लिए अदालत में गुहार लगाई है। प्रयागराज की तहसील हंडिया, ब्लॉक प्रतापपुर के गांव वारी निवासी स्मृति चंदा देवी को मृत बताते हुए नागरिक आपूर्ति विभाग ने राशन कार्ड निरस्त कर दिया था। चंदा की याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति जेजे मुनीर और न्यायमूर्ति इंद्रजीत शुक्ला की खंडपीठ ने 31 जुलाई को उपस्थित होने के निर्देश देते हुए डीएम, जिला पूर्ति अधिकारी प्रयागराज और ग्राम प्रधान को तलब किया है।

1984 में जन्म और 1947 में रिटायरमेंट
nNBT न्यूज, सिद्धार्थनगर: सीएम कैशलेस चिकित्सा योजना के ऑनलाइन आवेदन में चौंकाने वाली गलतियां सामने आ रही हैं। जिले में शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशक जन्मतिथि व सेवानिवृत्ति तिथि जैसे अहम कॉलम में गलत विवरण भर रहे हैं। बीएसए कार्यालय में सत्यापन के दौरान एक आवेदन में जन्मतिथि 1 अक्तूबर 1984 और सेवानिवृत्ति तिथि 31 मार्च 1947 दर्ज पाई गई। दूसरे में जन्मतिथि 20 अप्रैल 1987 और सेवानिवृत्ति तिथि 1 अक्तूबर 1947, जबकि एक अन्य में जन्मतिथि 10 जनवरी 1978 और सेवानिवृत्ति तिथि 31 मई 1927 दर्ज थी। बीएसए शैलेश कुमार ने गलत विवरण वाले आवेदन निरस्त कर रेकॉर्ड के अनुसार मिलान करने के बाद ही सबमिट करने का निर्देश दिया है।

रेकमेंडेड खबरें