Mileage May Decrease By 2 6 With E20 Petrol But No Engine Damage Gadkari
E20 से माइलेज 2-6% तक घट सकता है: गडकरी
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n पीटीआई, नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लोकसभा में बताया कि E20 पेट्रोल से गाड़ी का माइलेज 2 से 6% तक कम हो सकता है। यह गाड़ी के मॉडल और उसकी उम्र पर निर्भर करेगा। हालांकि, जांच और परीक्षण में E20 पेट्रोल से इंजन में कोई खराबी नहीं मिली। गडकरी ने कहा कि E20 से गाड़ी की रफ्तार बेहतर महसूस होती है और E10 पेट्रोल के मुकाबले करीब 30% कम कार्बन उत्सर्जन होता है।