NBT न्यूज,कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र जिले के गांव में पॉक्सो मामले को लेकर चल रहे विवाद के बीच पुलिस ने गुरुवार को बताया कि पोक्सो केस में पुलिस पर ऐक्शन न लने का आरोप लगाते हुए बुधवार को पूरे परिवार ने ब्रह्मसरोवर में खुदकुशी की कोशिश की। पुलिस ने उन्हें बह्मसरोवर से सुरक्षित निकाला। पीड़ित परिवार ने सोशल मीडिया पर विडियो भी जारी किया है कि वह 6 साल में पुलिस और विभिन्न प्लेटफॉर्म पर 266 शिकायतें दे चुका है। मामले से जुड़े दूसरे पक्ष ने जबरन जहर पिलाने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कार्रवाई न करने और जांच में ढिलाई के आरोपों से इनकार किया है।
परिवार ने फेसबुक पर लाइव आकर उसकी नाबालिग बेटी से जुड़े पोक्सो मामले में पुलिस पर दो महीने बाद भी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं करने का आरोप लगाया। परिवार ने फेसबुक पर सुसाइड करने की धमकी दी और सुसाइड नोट भी शेयर किया। इसमें पुलिस के कई अधिकारियों और कर्मचारियों को जिम्मेदार ठहराया।
DSP सुनील कुमार ने बताया कि यह पीड़ित परिवार 2020 से अब तक पुलिस को कुल 266 शिकायतें दे जा चुका है। इनमें पारिवारिक और जमीन विवाद से जुड़े कई मामले शामिल हैं। कुछ मामलों की जांच पूरी हो चुकी है, जबकि कुछ कोर्ट में चल रहे हैं। इनकी पहले दी गई कुछ शिकायतें जांच में गलत पाई गई थीं।
पूरा परिवार कल ब्रह्मसरोवर में डूबने के लिए पहुंचा था। परिवार ने उन पर झूठे आरोप लगाकर शिकायतें दर्ज करवाने का आरोप लगाया। इससे परेशान होकर परिवार ने यह कदम उठाया।





