पानीपत में डबल मर्डर का आरोपी गिरफ्तार

नवभारतटाइम्स.कॉम

पानीपत में एक युवक ने अपने पिता को घर से बेदखल करने का बदला लेने के लिए अपने चाचा और दोस्त की हत्या कर दी। आरोपी साहिल मलिक ने पहले पंजाब के डेराबस्सी में अपने चाचा राहुल मलिक को गोली मारी। फिर शव को पानीपत लाकर अपने दोस्त को भी गोली मार दी।

panipat double murder revenge for evicting father uncle and friend shot dead accused arrested

NBT न्यूज,पानीपत

प्रॉपर्टी से पिता को बेदखल करने का बदला लेने के लिए युवक पर अपने चाचा और दोस्त का मर्डर करने का आरोप है। पंजाब के डेराबस्सी में युवक ने बुधवार को पहले अपने चाचा को गाली मारी। फिर लाश को कार में लादकर पानीपत तक लाया। यहां दोस्त को बुलाकर उसे भी गोली मार दी। डबल मर्डर करने के बाद आरोपी साहिल मलिक ने दोनों लाशों को सिवाह नहर के पास फेंक दिया। वारदात के कुछ घंटे बाद सोनीपत एंटी गैंगस्टर यूनिट ने उसे अरेस्ट कर लिया।

पुलिस ने गुरुवार को बताया कि साहिल के पिता मांगेराम ने करीब 20 साल पहले होम लोन लिया था। ये लोन चुकाया नहीं गया तो चाचा राहुल मलिक ने लोन चुकाकर साहिल के पिता को घर से बेदखल कर दिया था। तभी से साहिल चाचा से रंजिश रखता था। साहिल ने इसी रंजिश में अब चाचा राहुल मलिक से बदला लिया। डेराबस्सी जाकर चाचा को 2 गोलियां मारीं करीब 150 किलोमीटर ड्राइव कर शव पानीपत ले आया।