NBT न्यूज, चंडीगढ़ : हरियाणा में नए उद्योगों की स्थापना का रास्ता साफ हो गया है। सरकार ने एक साथ कई प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में नए प्लॉट अलॉट करने की तैयारी कर ली है। हरियाणा राज्य औद्योगिक और अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) ने 11 औद्योगिक एस्टेट में औद्योगिक प्लॉटों की ई-नीलामी की घोषणा की है। इसके तहत छोटे, मध्यम और बड़े निवेशकों के लिए अलग-अलग आकार के प्लॉट उपलब्ध कराए जाएंगे।





