ज़मीन विवाद में चले लाठी-डंडे, 3 घायल

नवभारतटाइम्स.कॉम
bloody conflict in land dispute attack with sticks and clubs 3 injured case registered against 19
n NBT न्यूज, रेवाड़ी: गांव ड्योढई में जमीन के विवाद को लेकर दो गुटों में जमकर लाठी-डंडे चले। शिकायत मिलने पर मॉडल टाउन थाना पुलिस ने आधा दर्जन महिलाओं समेत 19 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

गांव ड्योढई के शिवरतन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी दो एकड़ जमीन पड़ोसी कर्ण सिंह के खेत के साथ लगती है। कर्ण सिंह ने उनकी पांच फीट जमीन पर कब्जा किया हुआ है। उनका आरोप है कि यह मामला कोर्ट में होने के बावजूद इस जमीन पर उसने निर्माण कार्य शुरू कर दिया। इसका पता चलने पर शिव रतन अपनी मां और राकेश के साथ मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य का विरोध किया। इसे लेकर कर्ण सिंह गुट ने उन पर हमला बोल दिया। शोर मचाने पर जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो हमलावर फरार हो गए। हमले में तीनों लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, कर्ण सिंह का कहना है कि उन्होंने कोई निर्माण नहीं किया है। लगाए गये सभी आरोपी निराधार है। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की 6 महिलाओं समेत 19 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।