Erv Teams Marvel Saved Two Lives By Reaching In 6 Minutes Gurgaon Polices Promptness
ERV टीमों ने हादसे में घायल 2 की बचाई जान
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव: पुलिस की डायल-112 इमरजेंसी रेस्पॉन्स वीइकल (ERV) टीमों ने दो अलग-अलग हादसों में घायल दो लोगों को समय पर अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचा ली। दावा है कि दोनों ही मामलों में सूचना मिलने के मात्र 6 मिनट के भीतर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, पहली घटना सोमवार दोपहर 2:24 बजे की है। डायल-112 पर सूचना मिली कि रेलवे रोड पर एक व्यक्ति गंभीर हालत में अचेत पड़ा है। ERV-264 की टीम मौके पर पहुंची। ईएएसआई तेजपाल, सिपाही विजय और एसपीओ अजय ने घायल को सेक्टर-10 सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां समय पर इलाज मिलने से उसकी जान बच गई। दूसरी घटना भी सोमवार देर रात 01:05 बजे कादीपुर क्षेत्र में हुई। सूचना मिली कि एक बाइक चालक हादसे में घायल हो गया है। ERV-232 की टीम केवल 6 मिनट में मौके पर पहुंच गई।