विद्युत सुरक्षा के बदलेंगे मानक, कसेगा शिकंजा

नवभारतटाइम्स.कॉम
major change in electricity safety standards now the grip will tighten
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ: अलीगंज अग्निकांड के बाद अब प्रदेश में बिजली कनेक्शन और सुरक्षा को लेकर नियमों में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। विद्युत सुरक्षा निदेशालय द्वारा दी जाने वाली NOC के मानकों को मौजूदा जरूरतों के मुताबिक नए सिरे से बदला जाएगा। मंगलवार को पावर कॉरपोरेशन ने इसके निर्देश विद्युत सुरक्षा निदेशालय के अधिकारियों को जारी कर दिए हैं।

 मंगलवार को शक्ति भवन में बैठकों का दौर भी चला। ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव और UPP के अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल ने मध्यांचल के अधिकारियों को रिपोर्ट तैयार करने के आदेश दिए हैं। इसमें तय किया जाएगा कि किस अभियंता से किस स्तर पर चूक हुई है।