इरम डिग्री कॉलेज के कार्यालय में आग

नवभारतटाइम्स.कॉम
major fire in iram degree college office short circuit causes panic
n NBT न्यूज,लखनऊ : ठाकुरगंज स्थित इरम डिग्री कॉलेज के कार्यालय कक्ष में मंगलवार शाम आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से लगी आग फॉल्स सीलिंग के संपर्क में आते ही खतरनाक हो गई। देखते ही देखते कार्यालय का फर्नीचर भी जलने लगा। कॉलेज स्टाफ ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन असफल रहे। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। अग्निकांड में कोई हताहत नहीं हुआ।