Motorcyclist Hits Asi From Wrong Side Leg Bone Broken No One Came To Help
बाइक सवार ने ASI को मारी टक्कर, बाएं पैर की हड्डी टूटी
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव: दिल्ली-गुड़गांव बॉर्डर के पास एंबियंस मॉल की सर्विस रोड पर एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने हरियाणा पुलिस के एक सहायक उप-निरीक्षक (ASI) को टक्कर मार दी। हादसे में पुलिस अधिकारी के बाएं पैर की हड्डी टूट गई। पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
रॉन्ग साइड आकर मारी टक्कर: पुलिस के अनुसार, दिल्ली के रजोकरी निवासी देशराज हरियाणा पुलिस में ASI हैं और रैपिड मेट्रो थाना गुड़गांव में तैनात हैं। रविवार सुबह करीब 6 बजे वह अपनी स्कूटी से ड्यूटी के लिए रैपिड मेट्रो डिपो-1 जा रहे थे। एंबियंस मॉल से आगे मौलसरी रोड की तरफ मुड़ते समय पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें रॉन्ग साइड से ओवरटेक करते हुए सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह स्कूटी सहित सड़क पर गिर गए। हादसे के बाद मौके पर भीड़ तो जुटी, लेकिन कोई भी उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए आगे नहीं आया। पीड़ित ने अपने मोबाइल से आरोपी की बाइक की फोटो ली और अपने साथी एएएसआई सतिंदर सिंह को कॉल कर मौके पर बुलाया। इसके बाद उन्हें कल्याणी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने एक्स-रे के बाद बताया कि उनके बाएं पैर के टखने के ऊपर की हड्डी टूट गई है।कंट्रोल रूम में रिसीव नहीं हुई कॉल: पीड़ित ने इमरजेंसी नंबर 112 पर भी कॉल की लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने मेट्रो कंट्रोल रूम को हादसे की सूचना दी। अस्पताल से सूचना मिलने पर थाना DLF फेज-3 के हेड कॉन्स्टेबल सतीश कुमार टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और उनके दर्ज किए।