पुलिस कमिश्नर ने दिया नशा मुक्ति का संदेश

नवभारतटाइम्स.कॉम
police commissioner gave a message of drug de addiction to youth also made aware of cybercrime
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव : ड्रग फ्री हरियाणा अभियान के तहत पुलिस लाइन में नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज ने युवाओं को नशा मुक्ति का संदेश दिया। ITI सहित अन्य स्कूलों के स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में पुलिस कमिश्नर ने कहा कि नशे से दूर रहकर ही युवा अपने सपनों को साकार कर सकते हैं। कहा कि युवाओं को नशे के जाल से दूर रहकर शिक्षा, खेलकूद और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में अपनी ऊर्जा लगानी चाहिए। कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी SI डॉ.अशोक कुमार वर्मा ने स्टूडेंट को नशे के दुष्प्रभाव बताए। स्टूडेंट्स को साइबर क्राइम के प्रति भी जागरूक किया। स्टूडेंट्स ने नशा न करने का संकल्प लिया।