NBT रिपोर्ट, नई दिल्ली : मेक माय ट्रिप ने मास्टरकार्ड के साथ मिलकर AI बेस्ड टूल ‘ लाइफस्टाइल नेविगेटर ’ और चैटबॉट Myra को लॉन्च किया है। यह टूल सामान्य सुझाव के साथ आपकी पसंद, बजट, साथ में जाने वाले लोगों और रुचियों जैसे खाना, एडवेंचर, शॉपिंग के आधार पर यात्रा का प्लान तैयार करेगा। इसमें
ट्रैवल एक्सपर्ट्स और इंफ्लुएंसर्स की जानकारी भी शामिल होगी। मेक माय ट्रिप के ग्रुप CEO राजेश मागो ने कहा, Myra यात्रियों को समय पर और सही सुझाव देने के लिए बनाया गया है।

