Mystery Deepens In Father daughters Death From 23rd Floor Police Investigating
23वीं मंज़िल से कैसे गिरे पिता-पुत्री, नहीं खुला राज
नवभारत टाइम्स•
गुड़गांव के सेक्टर-102 में एक पिता और ढाई साल की बेटी की 23वीं मंजिल से गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम करवाया। मृतक व्यक्ति कोरोना के बाद मानसिक रूप से परेशान था। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह हादसा था या आत्महत्या।
गुड़गांव के सेक्टर-102 स्थित जॉयविले सोसायटी की 23वीं मंजिल से गिरकर एक पिता-पुत्री की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। शुरुआती जांच में यह बात सामने आ रही है कि कोरोना के बाद मृतक शख्स की आँखों की रोशनी काफी कम हो गई थी और वह मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। हालांकि, यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि यह हादसा था या आत्महत्या।
सोमवार सुबह यह चर्चा भी थी कि पिता राहुल ने पहले अपनी ढाई साल की बच्ची को ऊपर से फेंका और फिर खुद छलांग लगा दी। लेकिन पुलिस ने इस बात की पुष्टि नहीं की है। परिजनों की ओर से भी अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।इस दुखद घटना के वक्त मृतक की पत्नी सोसायटी में ही मौजूद थीं। वहीं, उनकी बेटी किसी हॉस्टल में बताई जा रही है, जिसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम हो चुका है और उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके। यह घटना सोसायटी में रहने वाले लोगों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है।