Rmli Patient Death Sparks Chaos Scuffle Between Relatives And Staff Three Detained
RMLI में मरीज़ की मौत के बाद तोड़फोड़
नवभारत टाइम्स•
राम मनोहर लोहिया संस्थान में एक मरीज की मौत के बाद हंगामा हो गया। तीमारदारों और अस्पताल स्टाफ के बीच हाथापाई हुई। पुलिस ने तीन तीमारदारों को हिरासत में लिया है। परिवार इलाज में लापरवाही का आरोप लगा रहा है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मरीज गंभीर रूप से बीमार था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लखनऊ के राम मनोहर लोहिया संस्थान (RMLI) में मंगलवार को एक मरीज की मौत के बाद तीमारदारों और अस्पताल स्टाफ के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना के बाद दोनों पक्षों ने विभूति खंड थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने तीन तीमारदारों को हिरासत में ले लिया है।
बाराबंकी के रहने वाले 45 वर्षीय लाल बहादुर को सोमवार रात अस्पताल लाया गया था। परिवार वालों का आरोप है कि अस्पताल में इलाज में लापरवाही के चलते उनकी मौत हुई। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो अस्पताल के स्टाफ ने उनके साथ मारपीट की।वहीं, अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मरीज निमोनिया और एआरडीएस (Acute Respiratory Distress Syndrome) जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित था। परिजनों ने वेंटिलेटर लगाने की सहमति देर से दी थी। इसके बाद तीमारदारों ने हंगामा किया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।