दिनभर ट्रिपिंग से लोग परेशान

नवभारत टाइम्स

ट्रांस हिंडन के वैशाली, वसुंधरा और इंदिरापुरम में सोमवार को बिजली कटौती ने लोगों को परेशान किया। दिनभर अलग-अलग समय पर बिजली गुल रहने से दैनिक कामकाज प्रभावित हुए। निवासियों का कहना है कि मरम्मत के नाम पर बिना सूचना के बिजली काटी जाती है। इससे खासकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को दिक्कत हुई।

chaos in trans hindon due to power cuts peoples lives disrupted
ट्रांस हिंडन के वैशाली, वसुंधरा और इंदिरापुरम में सोमवार को अचानक बिजली कटौती से लोग खासे परेशान रहे। मरम्मत कार्य के नाम पर दिनभर अलग-अलग समय पर 2 से 3 घंटे तक बिजली गुल रही, जिससे लोगों के रोजमर्रा के काम-काज ठप पड़ गए। निवासियों का आरोप है कि विभाग बिना किसी पूर्व सूचना के कभी भी बिजली काट देता है, जिससे उनकी मुश्किलें और बढ़ जाती हैं।

वैशाली सेक्टर-4 के निवासी अमन गोयल ने बताया कि सुबह और दोपहर में अचानक बिजली चली गई। इससे घरों में चल रहे काम-काज बुरी तरह प्रभावित हुए। वसुंधरा और इंदिरापुरम के कई इलाकों में भी लोगों को इसी तरह की परेशानी का सामना करना पड़ा।
लोगों का कहना है कि अगर बिजली विभाग पहले से सूचना दे दे, तो वे अपने जरूरी कामों की योजना बना सकते हैं। लेकिन बिना सूचना के बिजली कटने से उनकी दिक्कतें और बढ़ जाती हैं। इस बिजली कटौती से सबसे ज्यादा परेशानी बोर्ड और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को हुई।

चीफ इंजीनियर पवन अग्रवाल ने बताया कि फॉल्ट (तकनीकी खराबी) के चलते बिजली शटडाउन (बिजली बंद) लिया गया था। यह खराबी ट्रांस हिंडन इलाके में आई थी, जिसके कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई। विभाग का कहना है कि वे जल्द से जल्द इस समस्या को ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं।