कमरे से लैपटॉप और नकदी चोरी

नवभारत टाइम्स

गुड़गांव के सिकंदरपुर घोसी में एक फ्लैट से चोरों ने लैपटॉप और नकदी चुरा ली। चोरों ने ताला तोड़ा नहीं, बल्कि उसे खोलकर वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद वे ताला लगाकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने बताया कि वह फ्लैट बंद करके बाहर गई थीं और लौटने पर सामान बिखरा मिला।

gurugram laptop and cash stolen from flat thieves broke in by opening the lock not by breaking it
गुड़गांव के सिकंदरपुर घोसी में एक फ्लैट से चोरों ने 70 हजार रुपये का लैपटॉप और नकदी चुरा ली। खास बात यह है कि चोरों ने ताला तोड़ा नहीं, बल्कि उसे खोलकर वारदात को अंजाम दिया और फिर ताला लगाकर चंपत हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता साजन कुमारी ने बताया कि 27 फरवरी की शाम करीब 5 बजे वह अपना फ्लैट बंद करके बाहर गई थीं। अगले दिन सुबह करीब 11:30 बजे जब वह लौटीं तो उन्होंने देखा कि कमरे में सामान बिखरा हुआ था। उनके कमरे से उनका लैपटॉप, उसका चार्जर और 900 रुपये नदारद थे। सबसे हैरान करने वाली बात यह थी कि कमरे का ताला टूटा हुआ नहीं था, बल्कि वह बिल्कुल सही सलामत लगा हुआ था। यह घटना डीएलएफ फेस-1 थाना एरिया में हुई है। पुलिस इस मामले की तफ्तीश कर रही है कि आखिर चोरों ने ताला खोला कैसे और फिर उसे बंद करके फरार हो गए।