12वीं की छात्रा से छेड़छाड़, विरोध करने पर दीवार में मारा सिर

नवभारत टाइम्स

फरीदाबाद के एक स्कूल में 12वीं की छात्रा से उसके सहपाठी ने दोस्ती के लिए दबाव बनाया। छात्रा के मना करने पर आरोपी ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी किशोर के खिलाफ बीएनएस और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

12th student molested classmate pressured for friendship head hit against wall on resistance
फरीदाबाद के डबुआ थाना इलाके में एक स्कूल की 12वीं की छात्रा के साथ उसके सहपाठी लड़के ने छेड़छाड़ की। लड़के पर आरोप है कि वह कई दिनों से छात्रा पर दोस्ती के लिए दबाव बना रहा था। जब छात्रा ने मना किया तो उसने मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपी लड़के के खिलाफ बीएनएस और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह मामला तब सामने आया जब छात्रा की मां ने पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के मुताबिक, 17 साल की छात्रा की क्लास में पढ़ने वाला एक लड़का पिछले कई दिनों से उसे परेशान कर रहा था। वह लगातार दोस्ती करने के लिए दबाव बना रहा था।
जब छात्रा ने लड़के की दोस्ती की बात मानने से इनकार कर दिया, तो लड़के ने गुस्से में आकर छात्रा के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं, उसने छात्रा को जान से मारने की धमकी भी दी। इस घटना से छात्रा काफी डरी हुई है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी किशोर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और बच्चों के यौन अपराधों से संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो एक्ट) की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। पुलिस अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि वे जल्द से जल्द इस मामले में कार्रवाई करेंगे।