मेडिकल कॉलेज में पानी की समस्या हुई दूर, बिजली की हालत गंभीर

नवभारतटाइम्स.कॉम

फरीदाबाद के अटल बिहारी मेडिकल कॉलेज में छात्रों की पानी की समस्या हल हो गई है। बिजली की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। डायरेक्ट्रेट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च की टीम जल्द ही कॉलेज का दौरा करेगी। पुरानी बिजली की वायरिंग बदलने पर खर्च आएगा। कॉलेज प्रशासन छात्रों की समस्याओं को प्राथमिकता दे रहा है।

faridabad medical college water problem solved dmer team inspection soon on serious electricity situation

n NBT रिपोर्ट, फरीदाबाद

छांयसा स्थित अटल बिहारी मेडिकल कॉलेज में पानी और बिजली की समस्या को लेकर छात्रों की नाराजगी के बाद अब हालात सुधार की दिशा में तेजी से कदम उठाए जा रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए डायरेक्ट्रेट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (डीएमईआर) की टीम जल्द ही कॉलेज कैंपस का दौरा कर निरीक्षण करेगी।

कॉलेज प्रशासन द्वारा इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट पहले ही भेजी जा चुकी है। सूत्रों के मुताबिक, पानी की समस्या को फिलहाल दूर कर दिया गया है, जिससे छात्रों को बड़ी राहत मिली है। वहीं, बिजली व्यवस्था को लेकर भी सुधार की योजना बनाई जा रही है। हालांकि, पुरानी हो चुकी इलेक्ट्रिकल वायरिंग को बदलने में बड़ा खर्च आने की संभावना है, जिस पर अंतिम फैसला डीएमईआर टीम के निरीक्षण के बाद लिया जाएगा। कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि छात्रों की नाराजगी जायज है और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जा रहा है। प्रशासन लगातार हालात को बेहतर बनाने में जुटा हुआ है और फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। गौरतलब है कि 2 मई की रात को छात्रों ने परेशान होकर मैनेजमेंट के खिलाफ नारेबाजी की थी, जिसके बाद यह मुद्दा तेजी से सामने आया। अब निरीक्षण और सुधारात्मक कदमों से उम्मीद है कि कॉलेज में जल्द ही सभी बुनियादी सुविधाएं सुचारू रूप से उपलब्ध होंगी।