पीटीआई, मुंबई: सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 39 पैसे टूटकर 95.23 के रेकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ। फॉरेक्स ट्रेडर्स का कहना है कि विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया सोमवार को 94.95 पर खुला था। अंत में यह 95.23 के अपने अब तक के सबसे निचले स्तर पर बंद हुआ। इससे पहले गुरुवार को रुपया 94.84 पर बंद हुआ था। बता दें कि इससे पहले 29 अप्रैल को रुपया 94.88 के सबसे निचले स्तर तक गिरा था। शुक्रवार को महाराष्ट्र दिवस के कारण शेयर और मुद्रा बाजार बंद रहे थे।




