n NBT न्यूज, बल्लभगढ़
पूर्व विधायक टेकचंद शर्मा के फार्म हाउस पर हुई चोरी के मामले में क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने कार्रवाई करते हुए चोरी करने वाले तथा चोरी का सामान खरीदने वाले कबाडी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक 25-26 जनवरी की रात को चोरों ने पूर्व विधायक टेकचंद शर्मा के कैली स्थित फार्म हाउस से एसी, इन्वर्टर बैटरी, एलईडी टीवी, कंप्यूटर, प्रिंटर व पंखे सहित अन्य सामान चोरी कर लिया गया था। शिकायत पर थाना सेक्टर-58 में चोरी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। जिस पर 3 मई को क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 ने आकिल निवासी गांव सोफ्ता, पलवल तथा जुबेर निवासी गांव डूडोली बढ़ा, नूंह हाल गांव डीग, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि आकिल, अपने दो अन्य साथियों के साथ गाड़ी में फार्म हाउस पर आया था, तीनों ने दीवार कूदकर अंदर प्रवेश किया और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद चोरी किए गए सामान को गाड़ी में रखकर ले गए और बाद में उक्त सामान को जुबेर (कबाड़ी) को बेच दिया। जिनको अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। घटनाक्रम में चोरी किए हुए 6 पंखे व एक वाटर डिस्पेंसर बरामद किए गए हैं।



