दवा काउंटर पर भिड़ी महिलाएं

नवभारतटाइम्स.कॉम

फरीदाबाद के बीके सिविल अस्पताल में सोमवार सुबह फार्मेसी काउंटर पर महिलाओं के बीच कहासुनी झगड़े में बदल गई। इस हंगामे से दवा वितरण कुछ देर के लिए रुक गया। मरीजों को परेशानी हुई। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को बुलाया। पुलिस ने महिलाओं को हिरासत में लिया और स्थिति संभाली। इसके बाद अस्पताल में व्यवस्था सामान्य हो गई।

faridabad women fight fiercely at bk civil hospital pharmacy counter police take into custody

nNBT रिपोर्ट, फरीदाबाद : बीके सिविल अस्पताल में सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब फार्मेसी काउंटर पर महिलाओं के बीच कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया। जानकारी के अनुसार, बड़कल क्षेत्र की रहने वाली कुछ महिलाएं किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गईं, जिससे मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई। हंगामे के चलते कुछ समय के लिए दवा वितरण की प्रक्रिया बाधित रही और मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थिति बिगड़ने पर अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने संबंधित महिलाओं को हिरासत में ले लिया और हालात को काबू में किया। घटना के बाद अस्पताल में व्यवस्था सामान्य कर दी गई।