अवैध तरीके से शराब पिलाने पर ढाबे से दो युवक पकड़े, मालिक पर केस दर्ज

नवभारतटाइम्स.कॉम

हथीन में पुलिस ने फौजी ढाबे पर छापा मारा। ढाबे पर अवैध रूप से शराब पिलाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके से दो युवकों को शराब पीते हुए पकड़ा। ढाबा मालिक कमल के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों युवकों का मेडिकल कराया गया, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई।

hathin fauji dhaba sealed for serving illicit liquor owner and two others arrested

NBT न्यूज, हथीन

अवैध रूप से शराब पिलाने के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक ढाबे पर छापा मारकर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हथीन थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर अपनी टीम के साथ गांव विनोदा गढ़ी मोड़ के पास गश्त और अपराध जांच में लगे हुए थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चुंगी मोड़ के पास स्थित फौजी ढाबा का संचालक कमल निवासी वाॅर्ड नंबर-2, बांस मोहल्ला हथीन अपने ढाबे पर अवैध रूप से शराब पिला रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तुरंत ढाबे पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान ढाबे के ऊपर बने कमरे में दो व्यक्ति शराब का सेवन करते हुए पाए गए। मौके से कई ब्रांड की शराब की बोतलें भी मिली हैं। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम हरकेश और हेमराज, निवासी मढनाका बताया। पुलिस ने दोनों लोगों का सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराया, जिसमें उनके शराब पीने की पुष्टि हुई। जब ढाबा संचालक से शराब पिलाने का लाइसेंस मांगा गया तो वह कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इस मामले में पुलिस ने ढाबा मालिक कमल और अन्य आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।