रोहित जैन बने RBI के डिप्टी गवर्नर

नवभारतटाइम्स.कॉम

रोहित जैन ने भारतीय रिज़र्व बैंक के डिप्टी गवर्नर का पद ग्रहण कर लिया है। वे विदेशी मुद्रा और फिनटेक सहित दस महत्वपूर्ण विभागों का कार्यभार संभालेंगे। श्री जैन 1991 से आरबीआई से जुड़े हुए हैं। उन्होंने गुजरात यूनिवर्सिटी से एमबीए और दिल्ली स्कूल ऑफ इकॉनमिक्स से एम.कॉम की उपाधि प्राप्त की है।

rohit jain appointed as new rbi deputy governor will handle responsibility of 10 departments

पीटीआई, मुंबई: रोहित जैन ने सोमवार को RBI के डिप्टी गवर्नर का पद संभाल लिया है। RBI द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, वह फॉरेक्स और फिनटेक समेत कुल 10 विभागों की जिम्मेदारी संभालेंगे। जैन 1991 में आरबीआई से जुड़े थे। उन्होंने गुजरात यूनिवर्सिटी से एमबीए (फाइनैंस) और दिल्ली स्कूल ऑफ इकॉनमिक्स से एम.कॉम किया है।