बाजार नियामक सेबी (Sebi) के चेयरमैन तुहिन कांत पांडे ने सोमवार को कहा कि बैंकिंग और इंश्योरेंस सेक्टर की निगरानी करने वाली संस्थाएं (RBI और IRDAI) फिलहाल इस पक्ष में नहीं हैं कि उनके दायरे में आने वाले बैंक और बीमा कंपनियां कमोडिटी डेरिवेटिव्स में निवेश करें। मुंबई में आयोजित IMC कैपिटल मार्केट कॉन्फ्रेंस 2026 के दौरान एक बातचीत में पांडे ने ये बातें कहीं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सेबी अब बाजार में AI ( आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ) से होने वाले खतरों को लेकर भी सख्त हो गया है और जल्द ही कंपनियों के लिए नई अडवाइजरी जारी करेगा।




