एक साल बाद हत्या का दूसरा आरोपी भी अरेस्ट

नवभारतटाइम्स.कॉम

फरीदाबाद के धौज थाना क्षेत्र में एक साल पहले हुई हत्या का दूसरा आरोपी गिरफ्तार हुआ है। यह गिरफ्तारी आलमपुर गांव में हुई थी। पारिवारिक जमीन को लेकर हुए विवाद में मुकेश की उसके भाइयों गोविंदा और दिनेश ने पिटाई की थी। इलाज के दौरान मुकेश की मौत हो गई थी। पुलिस ने पहले गोविंदा को जेल भेजा था।

second accused in murder arrested police succeed after one year

n NBT न्यूज, फरीदाबाद : थाना धौज क्षेत्र के आलमपुर गांव में पारिवारिक विवाद में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने करीब एक साल बाद दूसरे आरोपी भाई को भी गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले एक आरोपी को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी थी। पुलिस के अनुसार, मई 2024 में एक महिला ने शिकायत दी थी कि उसका पति मुकेश शराब पीने का आदी था और वह उससे अलग रह रही थी। 26 मई 2024 को मुकेश का अपने भाइयों गोविंदा और दिनेश के साथ पुश्तैनी जमीन को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी के दौरान दोनों भाइयों ने मुकेश के साथ मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान 30 मई को उसकी मौत हो गई। मामले में कार्रवाई करते हुए थाना धौज पुलिस ने पहले ही आरोपी गोविंदा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब पुलिस टीम ने दूसरे आरोपी दिनेश निवासी गांव आलमपुर को 2 मई को फतेहपुर तगा से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि वारदात के बाद दिनेश फरार हो गया था और मेवात व गुडगांव क्षेत्र में ठिकाने बदल-बदलकर मजदूरी कर रहा था।