नतीजों का असर, बाज़ार में रौनक

नवभारत टाइम्स

सोमवार को शेयर बाज़ार में ज़बरदस्त उछाल आया। बड़ी कंपनियों के शेयरों में हुई ख़रीदारी और विधानसभा चुनावों के नतीजे उम्मीद के मुताबिक़ आने से निवेशकों का जोश बढ़ा। सेंसेक्स 355 अंक चढ़कर 77,269 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 121 अंक ऊपर चढ़कर 24,119 पर पहुँच गया। बाज़ार में रौनक लौट आई है।

stock market surges impact of results sensex nifty shine

NBT रिपोर्ट, मुंबई: सोमवार को शेयर बाजार ने एक बार फिर जोरदार वापसी की। बड़ी कंपनियों के शेयरों में खरीदारी और विधानसभा चुनावों के नतीजे उम्मीद के मुताबिक रहने से निवेशकों का उत्साह बढ़ गया। 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 355.90 अंक (0.46%) की बढ़त के साथ 77,269.40 पर बंद हुआ। 50 शेयरों वाला निफ्टी 121.75 अंक (0.51%) बढ़कर 24,119.30 पर बंद हुआ।