निकाय चुनाव में 54.5% वोटिंग, टॉप पर हिसार

नवभारतटाइम्स.कॉम

हरियाणा में निकाय चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुए। सात नगर निगमों और पंचायती राज संस्थाओं के 528 पदों के लिए 54.5 प्रतिशत मतदान हुआ। हिसार में सबसे अधिक 75.7 प्रतिशत वोट पड़े। कुल 8 लाख 73 हजार से अधिक मतदाताओं में से चार लाख 72 हजार से अधिक ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव परिणाम 13 मई को घोषित होंगे।

निकाय चुनाव में 54.5% वोटिंग, टॉप पर हिसार

NBT न्यूज, चंडीगढ़ : हरियाणा के सात नगर निगमों तथा पंचायती राज संस्थाओं के 528 पदों के लिए रविवार को चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। चुनाव आयोग के अनुसार रविवार की शाम सात बजे तक प्रदेश में 54.5 फीसदी मतदान हुआ है। कुल 8 लाख 73 हजार 177 मतदाताओं में से चार लाख 72 हजार आठ मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। हिसार में सबसे ज्यादा 75.7 फीसदी वोटिंग हुई, जबकि अंबाला में 54.5 फीसदी वोटिंग हुई।

निकाय चुनाव का रिजल्ट 13 मई को आएगा। टोहाना, झज्जर, राजौंद, तरावड़ी, कनीना और साढौरा में नगर परिषदों और नगर समितियों के एक-एक वॉर्ड के लिए उपचुनाव में वोटिंग कराई गई।तीनों नगर निगमों के लिए मेयर के पद पर 29 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। इसी तरह, नगर परिषद व पालिका अध्यक्षों के चुनाव में 38 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई। शहरी निकाय चुनाव में 710 पार्षदों के लिए वोट पड़े। कुल मिलाकर शहरी निकाय चुनाव में 777 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला होना है। पंचायत राज संस्थाओं के लिए 601 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। 1

प्रदेश में कहीं-कहीं फर्जी मतदान को लेकर झगड़े हुए, जिन्हें पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुलझा दिया। अंबाला, सोनीपत व पंचकूला में मेयर पद के लिए कुल 18 तथा रेवाड़ी में नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए आठ प्रत्याशी मैदान में हैं।

रेकमेंडेड खबरें