NBT न्यूज,पानीपत : जिले की ओल्ड इंडस्ट्रियल कॉलोनी में रहने वाली लड़की को बहला-फुसलाकर अगवा करने और चलती ट्रेन में रेप करने का आरोप पड़ोसी और उसके दोस्तों पर लगाया गया। शिकायतकर्ता का कहना है कि युवक उसका अपहरण कर दिल्ली ले गए, जहां से लौटते हुए एक युवक ने चलती ट्रेन के बाथरूम में किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने बुधवार को तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
किशोरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 24 मई को पड़ोसी साहिल उसे बहला फुसलाकर घर से ले गया। दोनों उसे ट्रेन में बैठाकर दिल्ली रेलवे स्टेशन ले गए। वापसी में आरोपी ने पीड़िता के साथ गलत काम किया। पुलिस जांच कर रही है।



