nNBT न्यूज, चिनहट : नौबस्ता कला इलाके में दूसरी मंजिल से सीमेंट से भरी बोरी फेंकने से एक राहगीर की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपित विशाल तिवारी को जेल भेज दिया है। अनूप की पत्नी की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक मंगलवार को वसुंधरा विहार में आरोपित अपनी छत से सीमेंट की बोरी में मलबा भरकर नीचे फेंक रहा था। इसी दौरान ड्यूटी पर पैदल जा रहे अनूप सिंह उसकी चपेट में आ गए। गंभीर रूप से घायल अनूप को लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अनूप की पत्नी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया था।


