nNBT न्यूज, लखनऊ : सरोजनी नगर में रॉन्ग साइड से गुजर रहे वाहनों को रोकने पर आरोपितों ने ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर से अभद्रता की।
टीएसआई उमेश मंगलवार शाम अमौसी वीआईपी मोड़ पर टीम के साथ रॉन्ग साइड वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चला रहे थे। इसी दौरान बाइक और स्कूटी सवार युवक गलत दिशा से आते दिखाई दिए। रोकने और मोबाइल से फोटो लेने पर स्कूटी सवार आसिफ भड़क गया। आरोप है कि उसने बाइक सवार मुजम्मिल के साथ मिलकर गाली-गलौज शुरू कर दी और फोन कर अपने कई साथियों को बुला लिया। सभी ने टीएसआई को घेरकर धक्का-मुक्की की और विडियो बनाने से भी रोका। सूचना पर पुलिस पहुंची तो आरोपित फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।



