n NBT न्यूज, गाजियाबाद : चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की ओर से बकरीद के चलते 28 मई को होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी थीं। विश्वविद्यालय ने अब इन परीक्षाओं की नई तिथि घोषित कर दी है। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक के मुताबिक, नई शिक्षा नीति के तहत संचालित स्नातक मैथमैटिक्स कोड बी 030401टी की परीक्षा 11 जून, बीएससी होम साइंस द्वितीय सेमेस्टर कोड पी 202, कोड टी 202 की परीक्षा 13 जून, बीएससी एग्रीकल्चर ऑनर्स द्वितीय सेमेस्टर कोड एजी 202 की परीक्षा 23 जून, एलएलबी द्वितीय सेमेस्टर कोड के 2004 की परीक्षा 5 जून, नई शिक्षा नीति के तहत संचालित मैथमैटिक्स परास्नातक चतुर्थ सेमेस्टर कोड बी 031005टी व साइकॉलजी परास्नातक कोड ए 091016टी की परीक्षा 29 मई को होगी।



