अवैध कॉलोनियों पर बड़े एक्शन की तैयारी

नवभारतटाइम्स.कॉम

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण अवैध कॉलोनियों पर बड़ा एक्शन लेने जा रहा है। जनप्रतिधियों के दबाव के बाद जीडीए अधिकारी सक्रिय हो गए हैं। मोदीनगर और लोनी के विधायकों ने अवैध निर्माणों के खिलाफ आवाज उठाई है। जीडीए उपाध्यक्ष ने सभी जोन प्रभारियों को अवैध निर्माणों की सूची बनाने और कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

ghaziabad ghaziabad development authority prepares for major action against illegal colonies mlas demand action

n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद

जिले में फल-फूल रहे अवैध कॉलोनाइजरों के सिंडिकेट के खिलाफ अब गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) बड़े एक्शन की तैयारी में जुट गया है। दरअसल, क्षेत्र के जनप्रतिधियों द्वारा इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाने और नाराजगी जताने के बाद जीडीए के आला अधिकारी सक्रिय हुए हैं। हाल ही में मोदीनगर की विधायक मंजू सिवाच द्वारा अवैध निर्माणों के खिलाफ आवाज उठाने के बाद अब लोनी के विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने भी इस मामले को गंभीरता से उठाया है।

विधायकों से लगातार मिल रही शिकायतों और दबाव के बाद जीडीए प्रशासन ने अवैध कॉलोनियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई तेज करने का खाका तैयार किया है। लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने सख्त लहजे में कहा है कि अवैध कॉलोनियों के बसने में जीडीए के कुछ स्थानीय अधिकारियों और प्रवर्तन टीम की मिलीभगत से इनकार नहीं किया जा सकता। विधायकों के इन कड़े तेवरों को देखते हुए जीडीए उपाध्यक्ष ने सभी जोन के प्रभारियों को अपने-अपने इलाकों में चल रहे अवैध निर्माणों की सूची बनाने और बिना किसी भेदभाव के उन पर कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

रेकमेंडेड खबरें