n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव
सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ जीएमडीए की ओर से ड्राइव चलाया गया। सेक्टर-90 स्थित मल्टी यूटिलिटी कॉरिडोर पर नोडल ऑफिस आरएस बाठ के नेतृत्व में अवैध कब्जों को ढहाया गया।
अभियान के दौरान सरकारी जमीन पर 15 से अधिक अवैध दुकानों को ध्वस्त किया गया। किसी प्रकार के विरोध को रोकने के लिए इस दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा। यहां को लेकर जीएमडीए के पास कई बार शिकायतें मिली थी। इसके बाद यह कार्रवाई की गई। डीटीपी आरएस बाठ ने बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ ड्राइव जारी रहेगा। इंफोर्समेंट विंग टीम एसडीओ ई हेमंत सैनी, जेई पप्पू कटारिया, दीपक चौहान और जेई आशीष त्यागी उपस्थित रहे।



