ग्रेनो में 900 मेगावॉट पहुंची बिजली की मांग

नवभारतटाइम्स.कॉम

ग्रेनो में बिजली की मांग ने नया रिकॉर्ड बनाया है। मंगलवार को यह 896.58 मेगावॉट तक पहुंच गई। बढ़ती गर्मी के कारण मांग लगातार बढ़ रही है। एनपीसीएल ने बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई है। इससे हाईराइज सोसाइटियों और औद्योगिक क्षेत्रों को राहत मिलेगी। उम्मीद है कि मांग 925 मेगावॉट तक जा सकती है।

power demand in grano crosses 900 mw heat breaks last years records

n NBT रिपोर्ट, ग्रेटर नोएडा : चिलचिलाती गर्मी में बिजली की मांग नए रेकॉर्ड बना रही है। ग्रेटर नोएडा में मंगलवार को बिजली की मांग 896.58 मेगावॉट तक पहुंच गई। मांग बढ़ने से बिजली आपूर्ति में भी दिक्कतें आईं। सबसे अधिक परेशानी हाईराइज सोसाइटियों के निवासियों को हो रही है। ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में एनपीसीएल बिजली की आपूर्ति करती है। बढ़ती गर्मी के कारण बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है। पिछले साल ग्रेटर नोएडा में बिजली की सबसे अधिक मांग 12 जून को 832 मेगावॉट दर्ज की गई थी। इस बार मांग के 925 मेगावॉट तक पहुंचने की उम्मीद है। एनपीसीएल का दावा है कि पिछले साल की मांग को देखते हुए इस बार पहले से तैयारी कर ली गई थी। एनपीसीएल ने पिछले हफ्ते साइट-बी और इकोटेक-6 में स्थापित 12.5 MVA क्षमता वाले 4 ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता बढ़ाकर 16 MVA कर दी है। इससे साइट-बी इंडस्ट्रियल एरिया, कासना गांव और कासना इंडस्ट्रियल एरिया को लाभ मिलेगा। इसके अलावा अल्फा-1, गामा-1 और सेक्टर-37 में 5 MVA क्षमता वाले 3 ट्रांसफॉर्मरों को अपग्रेड कर 12.5 MVA किया है।

रेकमेंडेड खबरें