स्टेशन पर रेल नीर की सप्लाई ठप, यात्रियों को हो रही परेशान

नवभारतटाइम्स.कॉम

गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर भीषण गर्मी में रेल नीर की सप्लाई बंद है। यात्रियों को पानी की भारी किल्लत हो रही है। रोजाना हजारों यात्री परेशान हो रहे हैं। सप्लाई हापुड़ और मेरठ से होती है। गर्मी के कारण पानी की आपूर्ति सुचारू नहीं हो पा रही है। रेलवे के अधिकारी जल्द सप्लाई शुरू करने का दावा कर रहे हैं।

rail neer supply halted at ghaziabad station passengers facing severe problems amidst intense heat

n NBT न्यूज, गाजियाबाद

भीषण गर्मी के बीच रेलवे स्टेशन पर रेल नीर पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। पानी नहीं मिलने के कारण यात्रियों की हालत खराब हो रही है। मजबूरन लोगों को सप्लाई के पानी से काम चलाना पड़ रहा है। गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर रोजाना करीब 1200 पेटी पानी की खपत होती है लेकिन बीते तीन दिन से पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। इससे स्टेशन पर आने वाले 12,000 से अधिक यात्रियों को परेशानी हो रही है।

जहां दिन में अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक पहुंच रहा है, ऐसे में स्टेशन पर पहुंचते ही व्यक्ति को पानी की आवश्यकता होती है, लेकिन पानी नहीं मिलने से मजबूरन सप्लाई का पानी पीना पड़ रहा है, जिसका न तो टेस्ट ठीक है और पीने के बाद कई बार तबीयत खराब होने का खतरा बना हुआ है। छुट्टियां पड़ने से यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है। गाजियाबाद से गोरखपुर जा रहे सौयब ने बताया कि परिवार के साथ त्योहार मनाने गांव जा रहे थे, प्यास लगने पर स्टेशन के वेंडरों से पानी मांगा तो पानी खत्म होने की बात बताई। वॉटर कूलर पर पानी की खपत बढ़ने से पानी भी ठंडा नहीं आ रहा है। रेलवे के उच्च अधिकारियों ने बताया कि सप्लाई हापुड़ और मेरठ से होती है। रेल नीर की सप्लाई पहले ही कम थी, इसके चलते दूसरे कंपनी के पानी की भी सप्लाई कराई जा रही है। लेकिन गर्मी के कारण सप्लाई बढ़ने से पानी की आपूर्ति सुचारू रूप से नहीं हो पा रही है। जल्द से जल्द पानी की सप्लाई कराई जाएगी।

रेकमेंडेड खबरें