10 कोच वाली हाईड्रोजन ट्रेन को रेलवे की मंज़ूरी

नवभारतटाइम्स.कॉम

रेल मंत्रालय ने जींद और सोनीपत के बीच देश की पहली 10 कोच वाली हाइड्रोजन ट्रेन को मंजूरी दे दी है। यह ट्रेन डीजल या बिजली की जगह हाइड्रोजन ईंधन सेल का उपयोग करेगी। इसकी अधिकतम गति 75 किमी प्रति घंटा होगी। यह डिस्ट्रिब्यूटड पावर रोलिंग स्टाक तकनीक पर काम करेगी।

10 कोच वाली हाईड्रोजन ट्रेन को रेलवे की मंज़ूरी

NBT न्यूज, जीद : रेल मंत्रालय ने जींद और सोनीपत के बीच 75 किमी प्रति घंटे की अधिकतम गति से चलने वाली देश की पहली हाइड्रोजन से चलने वाली 10 कोच की डीएमयू ट्रेन को बुधवार को मंजूरी दे दी है। यह ट्रेन डीजल या बिजली की जगह हाइड्रोजन ईंधन सेल का उपयोग करके विद्युत उत्पादन करेगी। इसकी कुल विद्युत क्षमता 1,200 किलोवॉट है। यह डिस्ट्रिब्यूटड पावर रोलिंग स्टाक (डीपीआरएस) तकनीक पर काम करेगी।

रेलवे बोर्ड के निदेशक सिविल इंजी. (जी) किशन रावत की ओर से इस संदर्भ में रिसर्च डिजाइन एंड स्टैंडर्ड आर्गेेनाइजेशन के महानिदेशक तथा नॉर्दन रेलवे के महानिदेशक को पत्र लिखा है। यदि यह परियोजना सफल रहती है तो आने वाले वर्षों में भारत के कई अन्य रेलखंडों पर भी हाइड्रोजन ट्रेनें दौड़ सकती हैं। रेलवे बोर्ड के आदेश के अनुसार यह ट्रेन फिलहाल उत्तर रेलवे के जींद-सोनीपत सेक्शन पर ही संचालित होगी।

रेकमेंडेड खबरें